logo

बैसाखी पर जीडी गोयनका स्कूल की अनूठी पहल, पौधों का लंगर के जरिए बांटे गए 2000 पौधे

gd_goenka_paudha.jpg

रांची
रांची के जीडी गोयनका स्कूल ने बैसाखी के अवसर पर ‘पौधों का लंगर’ नामक पहल की शुरुआत की. इस पहल के तहत स्कूल समुदाय हरियाली, सकारात्मकता और पर्यावरण जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एकजुट हुआ. स्कूल गेट के पास लगभग 2000 पौधे वितरित किए गए, जिससे पूरे कैंपस में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने लोगों से संवाद कर उन्हें पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. सुनील कुमार, हेडमिस्ट्रेस रूमा सेनगुप्ता, चेयरमैन मदन सिंह, वाइस चेयरमैन अमन सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित थे.
कार्यक्रम की सबसे खास बात एकजुटता की भावना रही. यह केवल एक सामान्य स्कूल गतिविधि नहीं थी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का उदाहरण बना. हर पौधा उम्मीद और जिम्मेदारी का संदेश दे रहा था, जो यह दर्शाता है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं. इस पहल ने यह संदेश दिया कि जब हम प्रकृति का संरक्षण करते हैं, तो प्रकृति भी हमारी रक्षा करती है.

 

Tags - GD Goenka School plant distribution latest GD Goenka School news latest jharkhand updates ranchi GD Goenka School news latest updates